
ग्वालियर। खाद्य विभाग ने दाल बजार में मनीष ट्रेडिंग कंपनी जो की खाने का तेल बेचते है, पर छापामार कार्यवाही की। खाद्य विभाग को शिकायत मिली थी कि सोया रिफाइंड ऑयल में पाम ऑयल मिलावट करके बेचा जा रहा है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने टीम बनाकर छापामार कार्यवाही की। जो तेल बेचा जा रहा था उसके सेंपल भी लिए गए हैं। जांच के लिए सेंपल लैब में भेजे जाएंगे एवं रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।
