फुटबॉल मैदान पर गोलों की बारिश, आर्चरी में जबलपुर ने साधा निशाना

इटारसी। 69वीं राज्य स्तरीय शालेय आर्चरी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को खेल मैदानों में उत्साह और रोमांच चरम पर रहा। सुबह 10 बजे से शुरू हुए मुकाबलों में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आर्चरी मैदान पर 30 मीटर बालिका वर्ग के इंडियन राउंड में जबलपुर की वैष्णवी केवट ने 286 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया, रीवा की प्रस्तीवा 283 अंकों के साथ दूसरे और भोपाल की किरण 277 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग के 30 मीटर राउंड में जबलपुर का दबदबा रहा, कुश नामदेव ने 309 अंक के साथ प्रथम, जितिन यादव ने 305 अंक के साथ द्वितीय और भाव ने 287 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद 20 मीटर राउंड भी खेले गए जिनमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आर्चरी मुकाबलों के संचालन में निर्णायकों अशोक कुमार यादव (विश्वामित्र), नंद लाल अहिरवार, शुभम सिंह सेन, जयंतीलाल, इंद्र कुमार यादव और अश्विनी मालवी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

फुटबॉल मैदान पर दिनभर गोलों की बरसात होती रही। कुल सात मैच खेले गए जिनमें इंदौर, भोपाल और जनजाति कार्य विभाग की टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा। इंदौर ने रीवा को 9-0 से, भोपाल ने सागर को 12-7 से और जनजाति कार्य विभाग ने ग्वालियर को 17-7 से हराया। रीवा ने नर्मदापुरम को 7-5 से मात दी, जबकि इंदौर ने जबलपुर पर 7-6 से जीत दर्ज की। जनजाति कार्य विभाग और भोपाल का मुकाबला रोमांचक रहा जो बराबरी पर समाप्त हुआ, वहीं सागर ने ग्वालियर को 7-3 से हराया। निर्णायकों भरत भगवत सिंह, उमेश बारिया, देवेंद्र सिंह, राजेश बलिया, राजेश पटेल, रविंद्र नाथ और सुनील शुक्ला ने मैचों को निष्पक्षता से संचालित किया। प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं की निगरानी लोक शिक्षा संचालनालय से आए ऑब्जर्वर सालकांत सिंह बहादुर और अजीत गिलकी ने की। तीसरे दिन भी मुकाबलों का रोमांच और प्रतिस्पर्धा जारी रहेगी।

Next Post

आरएसएस ने नगर में निकाला पथ संचलन 

Sun Oct 5 , 2025
भैरूंदा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर आरएसएस पद संचलन कर शताब्दी वर्ष मना रहा है. रविवार को नगर में संघ के स्वयं सेवकों द्वारा विशाल पथ संचलन निकाला गया. सर्वप्रथम नगर को चार खण्डों में विभाजित किया गया. चारों खंडों से स्वयंसेवा अपने निर्धारित स्थान पर संघ […]

You May Like