
भैरूंदा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर आरएसएस पद संचलन कर शताब्दी वर्ष मना रहा है. रविवार को नगर में संघ के स्वयं सेवकों द्वारा विशाल पथ संचलन निकाला गया.
सर्वप्रथम नगर को चार खण्डों में विभाजित किया गया. चारों खंडों से स्वयंसेवा अपने निर्धारित स्थान पर संघ गणवेश में पहुंचकर कदम ताल करते हुए सांदीपनी स्कूल पहुंचे. जहां पर संघ के अधिकारियों द्वारा भारत माता की पूजा अर्चना कर शस्त्र पर पूजन किया इसके बाद संघ के प्रांतीय अधिकारी ने स्वयं सेवाको संबोधन दिया. उन्होंने संघ के शताब्दी बर्ष पर होने बाले आयोजन को लेकर प्रकाश डाला.
आरएसएस द्वारा निकाले गए पथ संचलन का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया. इस दौरान नागरिकों व मातृ शक्तियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया. अंत में सांदीपनी स्कूल में समान किया गया.
