मुरैना: जिले के चंदूपुरा गांव में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब क्रॉकरी का सामान लेकर जा रही डीसीएम गाड़ी 11केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। तार छूते ही पूरी गाड़ी में करंट दौड़ गया, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 अन्य मजदूरों ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।
आगरा से मजदूर लेकर जा रहा था ठेकेदार
घटना उस समय हुई, जब ठेकेदार देवेंद्र सिंह आगरा से मजदूरों को लेकर गब्बर सिंह गुर्जर के घर टीका कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में खेत के पास से गुजरते समय गाड़ी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई और हादसा हो गया। इस हादसे में विक्की जाटव और आलोक नाई की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।
Next Post
ब्यावरा मंडी में गेहूं की बम्पर आवक: महज 8 दिनों में पहुँचा 1 लाख क्विंटल के पार
Mon Apr 20 , 2026
ब्यावरा: शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरु कर दी गई है किंतु कृषि मंडी में इन दिनों गेहूं की बम्पर आवक जारी है. अप्रैल माह के 8 दिन में ही स्थानीय मंडी में 1 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो गई.जानकारी के अनुसार अप्रैल माह […]

You May Like
-
11 months ago
आरोग्य भारती का अध्यात्म से स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित
-
8 months ago
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक