भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्री परिषद की बैठक शुरू हो गई है,बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गान के साथ हुई।बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, विभिन्न विभागों की प्रगति तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सहयोगियों को संबोधन किया है।
इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को अधिकतम लाभ मिल सके।बैठक के दौरान शासन की प्राथमिकताओं और विकास कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। मंत्री परिषद के सदस्यों ने भी अपने-अपने विभागों से जुड़े मुद्दों पर सुझाव रखे हैं।
