सीहोर। नगर के वार्ड क्रमांक 2 स्थित देव नगर कॉलोनी में 32 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया. सड़क निर्माण से क्षेत्र के रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.
नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नपा का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है. नगर पालिका परिषद शहर के विकास और नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। वार्डों में आवश्यकतानुसार सड़क, नाली सहित अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, कमलेश राठौर, मांगीलाल मालवीय सहित वार्ड क्रमांक 2 के अनेक रहवासी उपस्थित रहे.
