अमरकंटक एक्सप्रेस में 10 लाख की चोरी, एप्पल एयरपॉड की लोकेशन से 2 घंटे में पकड़ा गया चोर

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित एवं तकनीक आधारित कार्रवाई का एक और प्रभावी उदाहरण सामने आया है। जबलपुर जीआरपी ने अमरकंटक एक्सप्रेस में चोरी हुए 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात और अन्य सामान को घटना के मात्र दो घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रेल पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि 22 जून को नर्मदापुरम जिले के इटारसी निवासी नीलेश मालपानी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रेन क्रमांक 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान उनकी पत्नी के पर्स से सोने के आभूषण, एप्पल एयरपॉड, नकदी तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 10.47 लाख रुपये आंकी गई।

शिकायत मिलते ही जीआरपी थाना जबलपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेल) राजा बाबू सिंह के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया गया।

जांच के दौरान चोरी हुए एप्पल एयरपॉड की लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस ने गोहलपुर के शिवनगर क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से सोने का हार, अंगूठियां, कान के टॉप्स, ब्रेसलेट, एप्पल एयरपॉड, नकदी और पहचान संबंधी दस्तावेज सहित पूरा चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया।

मध्यप्रदेश पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई नागरिकों की सुरक्षा तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Next Post

अब जनता नहीं रहेगी बे-बस, 15 अगस्त से सफर की आजादी

Wed Jun 24 , 2026
उज्जैन: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से महाकाल की नगरी में 100 इलेक्ट्रॉनिक सिटी बसें चलाई जाने की तैयारी शुरू हो गई है, प्रथम चरण में 25 बसें सड़कों पर उतारी जाएगी इसके लिए डिपो को भी तैयार किया जा रहा है. हाल फिलहाल सभी बसें पीथमपुर की आइसर कंपनी में […]

You May Like