रायपुर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त से 10 दिवसीय विदेश दौरे पर जायेंगे।
श्री साय का बतौर मुख्यमंत्री यह पहला विदेशी दौरा होगा। इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और उद्योग सचिव रजत कुमार भी रहेंगे।
श्री साय 21 अगस्त की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे और शाम को जापान के लिए रवाना होंगे। जापान में वे स्थानीय उद्योगपतियों, निवेशकों और अधोसंरचना विकास से जुड़े उद्यमियों से मुलाकात करेंगे। यहां राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने को लेकर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री यात्रा के दूसरे चरण में दक्षिण कोरिया जायेंगे जहां उद्योग और अधोसंरचना क्षेत्र में साझेदारी को लेकर उच्चस्तरीय बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री 31 अगस्त की शाम दिल्ली लौटेंगे।
