नागालैंड में राज्यपाल गणेशन के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक

दीमापुर (वार्ता) नागालैंड सरकार ने राज्यपाल ला गणेशन के निधन पर 16 अगस्त से सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

श्री ला गणेशन का आज शाम चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।

शोक अवधि के दौरान सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

मुख्य सचिव सेंटियांगर इमचेन ने एक अधिसूचना में कहा कि शोक अवधि के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

 

Next Post

वडोदरा, डाकोर के बीच चलेगी जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेन

Sat Aug 16 , 2025
वडोदरा, (वार्ता) पश्चिम रेलवे में गुजरात के वडोदरा और डाकोर के बीच आणंद होकर जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेन चलाई जायेगी। मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि जन्माष्टमी के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ एवं असुविधा को कम करने के लिये रेलवे द्वारा 16 और 17 अगस्त को वडोदरा- डाकोर के बीच जन्माष्टमी […]

You May Like