देवास भेजे गए ननि के लेखा अधिकारी

सतना:मप्र शासन वित्त मंत्रालय द्वारा आदेश जारी करते हुए राज्य भर में कुल 62 वित्त अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं. इसी कड़ी में जारी आदेश के अनुसार किए नगर निगम सतना के लेखा अधिकारी एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी सतना स्मार्ट सिटी परियोजना भूपेंद्र देव परमार का स्थानांतरण देवास के लिए कर दिया गया.

श्री परमार को देवास का वरिष्ठ कोषालय अधिकारी बनाया गया है. इसके साथ ही उप संचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा रीवा में पदस्थ सुशील कुमार मिश्रा स्थानांतरण करते हुए वरिष्ठ कोषालय अधिकारी तथा जिला पेंशन अधिकारी सतना बनाया गया है.

Next Post

वाहन की ठोकर से वृद्ध की मौत

Sat May 3 , 2025
सतना : जिले के सभापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मछखड़ा गांव में हुए सडक़ हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार मछखड़ा गांव के निवासी 65 वर्षीय वृद्ध राम जियावन शुक्रवार की शाम गांव के निकट स्थित सडक़ के किनारे-किनारे चल रहे थे. बताया गया कि इसी […]

You May Like