वाहन की ठोकर से वृद्ध की मौत

सतना : जिले के सभापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मछखड़ा गांव में हुए सडक़ हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार मछखड़ा गांव के निवासी 65 वर्षीय वृद्ध राम जियावन शुक्रवार की शाम गांव के निकट स्थित सडक़ के किनारे-किनारे चल रहे थे. बताया गया कि इसी दौरान वहां से गुजरे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी.

टक्कर लगते ही वृद्ध सडक़ किनारे जा गिरे. वहीं वृद्ध को टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन वहां से भाग निकला. कुछ देर बाद वहां से गुजरे राहगीरों की नजर वृद्ध पर पड़ी. लिहाजा वृद्ध को फौरन उपचार के लिए बिरसिंहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

जहां पर जांच करने पर ड्यूटी डॉक्टर देवेश मिश्रा द्वारा वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया गया. शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपने के बाद पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर दुर्घटनाकारित करने वाले वाहन चालक की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

Next Post

 रामपुर और ताला में फंदे पर लटका मिला अधेड़ और नाबालिग का शव

Sat May 3 , 2025
सतना : शहर की टपरिया बस्ती, रामपुर बघेलान के बेला और अमरपाटन के ताला गांव में क्रमश: अधेड़, युवक और नाबालिग के शव फंदे पर लटके पाए जाने की घटना सामने आई. हलांकि प्रथम दृष्ट्या पुलिस को यह मामले आत्महत्या के लग रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी घटना से […]

You May Like