सतना : शहर की टपरिया बस्ती, रामपुर बघेलान के बेला और अमरपाटन के ताला गांव में क्रमश: अधेड़, युवक और नाबालिग के शव फंदे पर लटके पाए जाने की घटना सामने आई. हलांकि प्रथम दृष्ट्या पुलिस को यह मामले आत्महत्या के लग रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत टपरिया बस्ती में शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब नीम के पेड़ की डाल पर गमछे के फंदे से लटकता एक व्यक्ति नजर आया. मृतक की पहचान पप्पू रावत पिता भाई लाल उम्र 45 वर्ष निवासी मचखड़ा सभापुर के तौर पर हुई. मृतक की पत्नी नीता के अनुसार टपरिया बस्ती स्थित ससुराल में वैवाहिक आयोजन था. जिसमें सम्मिलित होने के लिए वह और पप्पू परिवार के साथ 3 दिन पहले सतना आए थे.
गुरुवार रात तक सब कुछ सामान्य था और सभी लोग भोजन करने के बाद सोने के लिए चले गए. शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे जब परिवार के कुछ सदस्य शौच के लिए घर के पीछे की ओर गए तो वहां नीम के पेड़ पर गमछे से पप्पू का शव लटका नजर आया. पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया और विवेचना की जा रही है.
दुकान में लटका मिला शव
जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला में लोकमान्य तिलक उमा विद्यालय के निकट मां दुर्गा इलेक्ट्रिकल्स नामक दुकान में एक युवक का शव फंदे पर लटका पाया गया. जिसकी पहचान शिवम शुक्ला पिता कैलाश निवासी ग्राम बड़हरी के तौर पर हुई. पुलिस द्वारा शव का पीएम कराने के बाद मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.
आम के पेड़ पर लगाई फांसी
मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र अंतर्गत ताला गांव में मेदुलिया टोला में स्थित आम के एक पेड़ पर नाबालिग लडक़े का शव फंदे पर लटकता पाया गया. जिसकी पहचान सर्वेश कोल उम्र 16 वर्ष के तौर पर हुई
