दमोह:सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय युवक को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल शुक्रवार देर रात लाया गया था, जहां ड्यूटी रत डॉक्टर मधुर चौधरी, डेंटल डॉक्टर राघवेंद्र कुर्मी ने उपचार कर जबलपुर रेफर किया था. जहां रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक अजय उर्फ भोला पिता कमला प्रसाद अहिरवार (फौजी) उम्र 23 वर्ष निवासी बोरी कला थाना हटा की मौत हो जाने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस जांच में जुटी हुई है.
प्रथम दृष्टता परिजनों के बताएं अनुसार बताया गया कि गांव के ही लड़की की लगुन लेकर रनेह गया हुआ था, जो सब लगूनिया ट्रैक्टर से उतर गए थे. ट्रैक्टर बोनट पर भोला बैठा था. 20 मीटर आगे ट्रैक्टर को साइड में लगाते समय बोनट से नीचे गिर गया, जिसे नीचे रखे पत्थर पर सिर लगने से युवक को सिर में गंभीर चोट आई थी.
