मासोद रोड पर पेट्रोल पंप के सामने पलटी कार, 2 घायल 

मुलताई। मुलताई मासोड रोड पर चंदा पेट्रोल पंप के सामने बुधवार एवं गुरुवार की दरमियानी रात एक कार बेकाबू होकर खेत में जाकर पलट गई,जिससे 2 लोग घायल हो गए, जिन्हे 108 एम्बुलेंस से लाकर नगर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया,प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बैतूल रेफर किया है। बताया जाता है ग्राम सांडिया निवासी कृष्णा पिता भाऊराव उम्र 25 एवं अभिषेक पिता चंदू कापसे उम्र 32 वर्ष बुधवार की रात्रि कार से अपने गांव जा रहे थे, रास्ते में चंदा पेट्रोल पंप के सामने आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में कसर बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। जिससे दोनों घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस से ईएमटी महेश झलिये पायलट छोटे सिंग रघुवंशी के साथ मौके पर पहुंचे एवं मौके पर घायलों का उपचार कर नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया प्रमिक उपचार के बाद भी हालत गंभीर होने से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय बैतूल रेफर किया है।

Next Post

भाजपा जिला बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं संत रविदास जयंती पर विशेष जोर

Thu Aug 6 , 2026
आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर की महत्वपूर्ण जिला बैठक गुरुवार को जिला मुख्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में इंदौर संभाग प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत मुख्य अतिथि […]

You May Like