भाजपा जिला बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं संत रविदास जयंती पर विशेष जोर

आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर की महत्वपूर्ण जिला बैठक गुरुवार को जिला मुख्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में इंदौर संभाग प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए वही जिला प्रभारी दिलीप पटोदिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं पितृ पुरुषों के पूजन के साथ शुरू हुए। जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल का स्वागत उद्बोधन हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इसके पश्चात जिला प्रभारी दिलीप पटोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की रीति-नीति, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

बैठक के मुख्य वक्ता संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश के खिलाफ एक सुनियोजित वातावरण तैयार करने का प्रयास विपक्ष एवं वामपंथी विचारधारा के लोगों द्वारा किया जा रहा है। ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे आमजन तक सही तथ्य एवं सच्चाई पहुंचाएं तथा राष्ट्रहित के विषयों पर समाज को जागरूक करें।

 

सभी वक्ताओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तिरंगे के प्रति देशवासियों के सम्मान और गौरव की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान प्रारंभ किया गया। आज तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों का प्रतीक और प्रत्येक भारतीय की पहचान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जिले के प्रत्येक गांव, वार्ड और घर तक तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

 

बैठक में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

Next Post

गैस पाइपलाइन हादसा: इलाज खर्च के दावे पर हाईकोर्ट ने एसडीओ को तलब किया

Thu Aug 6 , 2026
इंदौर. विजय नगर स्थित अवंतिका गैस पाइपलाइन हादसे में घायलों के इलाज खर्च को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने गुरुवार को जूनी इंदौर के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को जवाब के समर्थन में शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने संबंधित अधिकारी को अगली सुनवाई […]

You May Like