ग्वालियर: ग्वालियर में रिकॉर्डतोड़ बारिश ने आम जनता और प्रशासन, दोनों के समक्ष समस्याएं खड़ी कर दी हैं। आज रविवार को शहर में पूरी रात पानी बरसा। नदी नाले उफन पड़े हैं। सड़कें पानी से भर गई हैं। लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है। ग्वालियर में स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय है। चंबल संभाग के सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर में सबसे ज्यादा पानी गिरा है।
ग्वालियर में एक बार फिर से स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिससे लगातार भारी बारिश हो रही है। शिवपुरी में अटल सागर बांध मडीखेड़ा के दो गेट खोले गए।
ग्वालियर में बीती रात से हो रही मध्यम बारिश ने गति पकड़ी और दो से तीन घंटे में पूरा शहर जलमग्न हो गया। पुल और सड़कों पर नदी व तालाब जैसे हालत नजर आए।
