तेज हवाओं के साथ आफत बन बरसा पानी

छिंदवाड़ा. दो दिनों से लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. बीते दिवस भी तेज हवाएं चलने के साथ तेज बारिश हुई थी. आज भी दोपहर के समय अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. तेज बारिश होने से लोगों को समस्या तो हुई ही साथ ही मौसमी फलों को भी काफी नुक्सान हुआ है. बता दे कि जिले में मौसम हर दिन बदल रहा है, कभी तेज धूप और कहीं बादल बुधवार को भी ऐसा ही हाल रहा. सुबह धूप निकली और दोपहर होते-होते बादलों का डेरा जम गया. दोपहर को जिले भर में काफी देर तक बारिश होती रही. सौंसर, चौरई, बिछुआ, छिंदवाड़ा सहित कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई और शाम तक बादल छाए रहे. कई स्थानों पर पेड़ गिरने की भी खबर है. शहर में अनेक स्थानों पर लगे फ्लैक्स भी तेज हवाओं के साथ उड़ गए और रास्ते पर रखे होर्डिंग भी गिर गए. इस बारिश के साथ ही बिजली व्यवस्था की पोल भी खुल गई. छिंदवाड़ा शहर के कई हिस्सों में तार टूटने और पेड़ गिरने के कारण बिजली बंद हो गई और देर शाम तक बंद ही रही.

इमली और आम की फसलों को नुक्सान

कुछ क्षेत्रों में इमली की फसल की टुटाई भी शुरू हो गई है लेकिन कुछ क्षेत्रों मेंं अभी भी इमली की फसले पेड़ पर ही है. वहीं आम की फसल भी आने को है, पेड़ पर अभी छोटे-छोटे आम लगे हुए है. बीते दिवस तेज हवाओं के साथ बारिश होने से इमली और आम की फसल काफी बरबार हो गई थी आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने से आम की फसल पेड़ से गिर कर जमीन में बिछ गई.

कृषि उपज मंडी में गीला हुआ गेंहू

पिछले कुछ सप्ताह से कृषि उपज मंडी शेडों में रखा व्यपारियों के गेंहू के बोरों का उठाव करने की मांग की जा रही थी लेकिन मंडी प्रबंधन का इस ओर ध्यान नही है. व्यापारियों का गेंहू मंडी शेड में और किसानों का गेहूं खुले आसमान में रखा हुआ है.

Next Post

सडक़ हादसे में तीन की मौत

Wed Apr 9 , 2025
नरसिंहपुर। एनएच 45 पर सुआतला थाना क्षेत्र के देवरी ब्रिज के पास कुछ देर पहले अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई वहीं एक बालिका घायल हो गई। सुआतला थाना प्रभारी के अनुसार मृतकों की पहचान केशव धानक 30 वर्ष, मोहित […]

You May Like