15 गांवों के ग्रामीण मिलकर करेंगे माता की पहाड़ी को हरा भरा

सीहोर। पर्यावरण संतुलन के प्रति जन जगरूकता लाने और बड़ली माता पहाड़ी को हराभरा कर पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए 23 जुलाई को 1111 पौधारोपण का महायज्ञ 15 ग्राम वासियों के सहयोग और समन्वय से सम्पन्न होगा.

अखिल विश्व परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान मे 100 वर्षों से निरंतर प्रज्वलित अखंड दीप एवं गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी का महा आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन के लिए गायत्री मिशन के समाज निर्माण और राष्ट्र जागरण के निमित्त सप्त आंदोलन मे हरीतिमा संवर्धन पर विशेष जोर दिया जा रहा है. गायत्री परिवार प्रचार प्रसार की योजना बनाकर आसपास के 15 ग्रामों के जन मानस की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जुटा है. कार्यम में आरपी हजारी के मार्गदर्शन में बड़ली माता पहाड़ी पर गायत्री परिवार और क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में समितियों का गठन कर कार्ययोजना समझाई गई.

इस दौरान श्याम शर्मा, डॉ विमल तेजराज, प्रेमलाल कुशवाह, भोपाल सिंह, महेश विजयवर्गीय, नारायण सिंह, सरपंच इमरत सिंह, गीता बाई राठौर, सुमेर सिंह, रामरतन मालवीय, यशपाल कुशवाह, रमीला परमार, डालिता राय, पिंकी यादव व आष्टा, श्यामपुर, इछावर, भोपाल, बुधनी, रेहटी गायत्री परिवार की शाखाओं के कार्यकर्ता और रायपुरा, दीपड़ी, मूंगावली जमुनिया, थूनाखुर्द, नोनीखेड़ी, खामलिया, डोबरा, बड़वेली, दुपाडिय़ा, मुहाली, बड़ी मुंगावली राजूखेड़ी, सेमली, जाखाखेड़ी के ग्रामीण मौजूद थे.

 

Next Post

अमरगढ़ जलप्रपात जा रहे पर्यटकों को बैरंग लौटाया

Mon Jul 13 , 2026
सीहोर। कलेक्टर के निर्देशानुसार अमरगढ़, दिगंबर और कालियादेव वॉटरफॉल सहित इन सभी दुर्घटना संभावित स्थलों पर नागरिकों को जाने से रोकने के लिए इनके पहुंच मार्गों पर टीमें तैनात की गई हैं. टीम द्वारा अमरगढ़ वॉटरफॉल जा रहे 20 लोगों को प्रतिबंधात्मक आदेश के चलते वापस लौटाया गया. वर्षाकाल में […]

You May Like