इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र में उत्पात मचाने और लोगों को जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने बीती रात क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हंगामा किया था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों स्थानों पर उनका जुलूस निकालकर कार्रवाई की.थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि साजिद पिता गुलफाम, फैयाज और अज्जू उर्फ बटला ने बीती रात क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर उत्पात मचाया और लोगों को जान से मारने की धमकी दी.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है. आरोपियों द्वारा जिन दो स्थानों पर उत्पात मचाया था, वहां पुलिस ने उनका जुलूस भी निकाला. इस दौरान क्षेत्र के लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों से न डरने का संदेश देकर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
