रानी अवंती बाई लोधी जयंती समारोह सम्पन्न, निकली विशाल तिरंगा यात्रा

दमोह। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती पर विशाल तिरंगा यात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन जटाशंकर स्थित रानी अवंती बाई की मूर्ति के समीप हुआ।कार्यक्रम में मंत्री धर्मेंद्र सिंह, सांसद राहुल सिंह, विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक, प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटेल, पूर्व विधायक अजय टंडन, मंत्रिपुत्र लकी लोकेंद्र पटेल, राव बृजेंद्र सिंह, जिपं सदस्य संयोजक साहिल सिंह, विद्यासागर पांडे, जय सिंह, मनु मिश्रा, रतनचंद जैन सहित समाज के अनेक सम्माननीय जन मंच पर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में कार्यक्रम नेतृत्व कर्ता सतेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोधी समाज के लोग उपस्थित रहे। मंच से सभी बच्चों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीएसपी एचआर पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार सहित पुलिस अधिकारी व बल तैनात रहे।कार्यक्रम मंच संचालन पदम सिंह और अंत में आयोजन संयोजक साहिल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Next Post

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा प्रोत्साहन राशि देकर किया सम्मानित

Sun Aug 16 , 2026
हटा/दमोह। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के शुभ अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नगद शिक्षा प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। जानकारी के अनुसार […]

You May Like