टोस्ट में मरी हुई छिपकली मिली, प्रशासन ने ब्रांड के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे

शिवपुरी: शहर में टोस्ट के पैकेट में मरी हुई छिपकली मिलने की घटना के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ब्रांड के टोस्ट के नमूने एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भोपाल स्थित खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि टोस्ट के पैकेट में छिपकली मिलने की सूचना मिलते ही फूड सेफ्टी अधिकारी को तत्काल जांच के लिए भेजा गया था।

जांच के दौरान, शिवपुरी शहर के एक प्रतिष्ठान से स्पेशल सूजी टोस्ट’ के 300 ग्राम पैकेट के नमूने लिए गए। डॉ. ऋषीश्वर ने बताया कि इन नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत विश्लेषण के लिए भोपाल की खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद, यदि कोई दोष पाया जाता है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी सत्येंद्र धाकड़ ने शिकायत की थी कि बच्चों के लिए खरीदे गए टोस्ट के पैकेट में एक मरी हुई सूखी छिपकली मिली थी।

Next Post

दतिया में हिस्ट्रीशीटर से स्वागत कराने पर एसडीओपी और टीआई को एसपी ने दिया नोटिस

Mon Jun 1 , 2026
दतिया: पुलिस के आला अधिकारियों का एक घोषित हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मंच पर स्वागत कराने का मामला सामने आया है। तस्वीरें वायरल होने के बाद एसपी मयूर खंडेलवाल ने सख्त एक्शन लिया है। इसे पुलिस की छवि धूमिल करने वाली अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी ने एसडीओपी और कोतवाली टीआई को […]

You May Like