दतिया में हिस्ट्रीशीटर से स्वागत कराने पर एसडीओपी और टीआई को एसपी ने दिया नोटिस

दतिया: पुलिस के आला अधिकारियों का एक घोषित हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मंच पर स्वागत कराने का मामला सामने आया है। तस्वीरें वायरल होने के बाद एसपी मयूर खंडेलवाल ने सख्त एक्शन लिया है। इसे पुलिस की छवि धूमिल करने वाली अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी ने एसडीओपी और कोतवाली टीआई को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है।
शहर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में एसडीओपी आकांक्षा जैन और कोतवाली थाना टीआई धीरेंद्र मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इसी दौरान सिनावल थाने के घोषित हिस्ट्रीशीटर दिनेश अहिरवार ने मंच पर पहुंचकर दोनों पुलिस अधिकारियों को फूल-माला पहनाई। दोनों अधिकारियों ने भी बिना किसी आपत्ति के उस बदमाश से अपना सत्कार करवाया और उसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
2 दिन पहले ही निकाला गया था बदमाश का जुलूस
जिस बदमाश दिनेश अहिरवार से पुलिस अफसर सत्कार करवा रहे थे, उस पर महज दो दिन पहले ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने उसे पतारा के जंगलों में बड़े पैमाने पर जुआ खिलाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बाद आम जनता के बीच अपराधियों का खौफ खत्म करने के लिए पुलिस ने इसी आरोपी का शहर में पैदल जुलूस भी निकाला था।

Next Post

6 करोड़ की लागत से बना पुल हुआ जर्जर, पिलर और बीम में दरारों से हादसे का खतरा

Mon Jun 1 , 2026
छतरपुर: छतरपुर-नौडीहा बाजार होते हुए बिहार के शेरघाटी को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर मड़वा गांव के पास बटाने नदी पर बना पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। करीब 10 वर्ष पहले लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस पुल के पिलर और बीम में […]

You May Like