
मक्सी। ग्राम सीहोदा में पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे तथा शाजापुर विधायक अरुण भीमावद की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया.
पौधारोपण करते हुए डॉ. रवि पांडे एवं विधायक अरुण भीमावद ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधे लगाने से न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है, बल्कि जल संरक्षण में भी सहायता मिलती है. हरियाली बढऩे से वर्षा अच्छी होती है, जिससे कृषि और खाद्यान्न उत्पादन को बल मिलता है. कार्यक्रम के संयोजक बलराम जाट ने बताया कि उन्होंने डॉ. पांडे से उनके जन्मदिन पर यही आग्रह किया था कि यदि वे सच्चे मन से जन्मदिन मनाना चाहते हैं, तो एक पेड़ मां के नाम लगाएं और पूरे जिले में यह संदेश फैलाएं. उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना एवं हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम से लगाने के लिए प्रेरित करना था. जिसे लोग मन से पूरा कर रहे हैंँ कार्यक्रम का संचालन बलराम जाट ने किया.
ये रहे मौजूद…
कार्यक्रम में मक्सी भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद गोलू पटेल, बेरछा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, मक्सी मंडल महामंत्री सुनील नानू पंड्या, महामंत्री मोड़सिंह लोधी, संयोजक नरेंद्र भावसार,मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता,सुनील गोठी, कृष्णा भावसार, दयाराम मंडलोई, राकेश चौधरी,ओम चौधरी, ओम इन्द्रिया, मुकेश मंडलोई, पवन परिहार, संजय नागर समेत विभिन्न ग्रामों पीर उमरोद,साजोद, बडऩपुर,कपालिया, सिरोलिया, झोंकर, सूरजपुर आदि से आए अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. ग्राम सीहोदा के सरपंच अशोक जाट, उपसरपंच राजेंद्र देवड़ा तथा ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया.
