जलस्तर बढ़ने से फंसे बच्चों को सुरक्षित निकाला

सागर।। मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली विकासखंड के गढ़ाकोटा की माड़िया अग्रसेन में भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया है और विद्यालय में अध्ययनरत बच्ची फंस गई है, सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर संदीप जी.आर ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर तहसीलदार, पुलिस बल, एसडीआरएफ की टीम एवं होमगार्ड का बचाव दल तुरंत पहुँचा और आवश्यक कार्रवाई की गई।

ग्राम पंचायत माड़िया अग्रसेन अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल भवन में बारिश के कारण नाले का जलस्तर बढ़ गया था, जिससे विद्यालय में मौजूद 43 बच्चे एवं 6 शिक्षक फंस गए थे। इन्हें एसडीआरएफ की टीम की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला गया और सुरक्षित रूप से उनके घरों तक पहुँचाया गया।

Next Post

योजनाओं का लाभ आमजन तक सहजता से पहुंचाना जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की जिम्मेदारी

Tue Jul 8 , 2025
सीधी। शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक सहज एवं सुलभ ढंग से पहुंचाना जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जो व्यक्ति अभी भी लाभ से वंचित हैं उनके लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। जनहित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें। यह निर्देश जिला विकास समन्वय […]

You May Like