लेबनान पर इज़रायली हवाई हमले में हिज़्बुल्लाह का सदस्य मारा गया

बेरूत 01 सितंबर (वार्ता) दक्षिणी लेबनान में रविवार को हुए इज़रायली हवाई हमले में हिज़्बुल्लाह का एक सदस्य मारा गया। लेबनान के सूत्रों यह जानकारी दी है।

लेबनान की आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि एक इज़रायली ड्रोन ने “नबातीह अल-फ़ौका सड़क पर एक मोटरसाइकिल पर निर्देशित मिसाइल से हमला किया।” इसकी पहचान मैफ़ादून गाँव के अली तौबा नाम से की गई। इसका संबंध चरमपंथी संगठन हिज़्बुल्लाह से था।

एनएनए, ख़ुफ़िया सूत्र और स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इज़रायली ड्रोन और युद्धक विमानों ने दक्षिणी लेबनान में कई हवाई हमले किए, जिनमें क्षेत्र के कुछ अंदरूनी हिस्से भी शामिल थे। इन हमलों में हिज़्बुल्लाह के उन सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया जो पहले भी “इसी तरह के हवाई हमलों” का शिकार हुए थे।

उन्होंने बताया कि इन हमलों के कारण दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्र को नबातीह क्षेत्र से जोड़ने वाली अंतर्राष्ट्रीय सड़क बंद हो गई है।

उल्लेखनीय है कि 27 नवंबर 2024 से अमेरिका और फ्रांस की मध्यस्थता से हिज़्बुल्लाह और इज़रायल के बीच युद्धविराम लागू है, जिससे एक साल से भी ज़्यादा समय से चल रही सीमा पार झड़पें समाप्त हो गई हैं। इस समझौते में दक्षिणी लेबनान से इज़रायल की वापसी का प्रावधान था, लेकिन इज़राइली सेना ने सीमा पर कई चौकियां बना रखी हैं और हिज़्बुल्लाह से खतरों का हवाला देते हुए उसने हमले जारी रखे हुए हैं।

Next Post

पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल की माताजी रामरती का निधन, कल हथनौरा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Mon Sep 1 , 2025
भोपाल: पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल की माताजी श्रीमती रामरती पटेल (88) का आज प्रातः निधन हो गया। वे अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. लाल सिंह पटेल की धर्मपत्नी थीं। निधन का समाचार मिलते ही स्वजन, मित्र व राजनीतिक सहयोगी बड़ी संख्या में उनके भोपाल स्थित निवास […]

You May Like

Play sound