मंत्री लोधी के निवास पर जनसुनवाई के माध्यम से जबेरा विधानसभा की समस्याओं का हो रहा निराकरण

जबेरा/दमोह।विधानसभा के से विधायक व मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने क्षेत्रवासियों की सुविधा, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा उनके त्वरित व प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को कार्यालय, नोहटा में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज आयोजित विशेष जनसुनवाई में जबेरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों व क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, मांगों एवं सुझावों से अवगत कराया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 57 लिखित आवेदन प्रस्तुत किए गए।प्राप्त आवेदनों में सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, आवास, पेंशन, शासकीय योजनाओं का लाभ, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों को शामिल किया गया। प्रत्येक आवेदन को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों व विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मंत्री लोधी ने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी नागरिक अपनी समस्या के समाधान के लिए।

Next Post

4 महीने पहले निर्मित सुविधाघर की पीओपी सीलिंग गिरी 

Sat Aug 8 , 2026
जबलपुर। शहर के अंतर्गत आने वाले गंजीपुरा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा सिर्फ 4 माह पहले 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित सुलभ कॉम्प्लेक्स में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब अचानक उसकी पीओपी सीलिंग भरभराकर नीचे आ गिरी जिससे वहाँ भगदड़ व अफरा-तफरी का […]

You May Like