ऑनलाइन फ्रॉड: थाना कोतवाली की त्वरित कार्रवाई से पीडि़त ऑटो चालक के खाते में आई 1.6 लाख की राशि 

बुरहानपुर। थाना कोतवाली बुरहानपुर पर कुछ दिन पूर्व ऑटो रिक्शा चालक दाउदपुरा निवासी इरफान पिता मोह यूसुफ को अंजान नंबर से व्यक्ति का कॉल आया कि आपके लोन की किश्त आई हे जिसे आपको आज ही भरनी है और अगर आप आज नहीं भर सकते तो में आपको एक एप्लीकेशन भेजता हु द्य और जैसा बोलता हु वैसा करोगे तो आज नहीं भरनी पड़ेगी चुकी इरफान का लोन सच में चल रहा था इरफान ने व्यक्ति पर भरोसा करके ऐप डाउनलोड कर ली जिससे उसका मोबाइल हैक हो गया और इरफान का सारा डेटा उस व्यक्ति के पास चला गया जिसके परिणाम स्वरूप व्यक्ति द्वारा इरफान के अकाउंट से एक लाख छ: हजार रुपए निकाल लिए इरफान को जैसे ही अकाउंट से पैसे कटने के मेसेज आए इरफान तुरंत भाग कर थाना कोतवाली पर आया। थाना प्रभारी कोतवाली सीताराम सोलंकी को सारी घटना के बारे में बताते ही थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा इरफान से साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल लगवा कर कंप्लेंट दर्ज करवाई जिसके परिणाम स्वरूप 7 दिवस के अंदर ही इरफान के एक लाख छ: हजार रूपये वापस आ गए।

Next Post

बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, चालक समेत दो की मौत

Mon Feb 3 , 2025
मोरवा थाना क्षेत्र के सिलफोरी गांव की घटना, तीन व्यक्ति घायल नवभारत न्यूज सिंगरौली 3 फरवरी। आज दिन सोमवार की शाम मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलफोरी में हुई दर्दनाक घटना में दो लोगों की जान चली गई। वहीं ट्रैक्टर में सवार तीन अन्य घायल हो गए। जिनका इलाज जारी […]

You May Like