पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल की माताजी रामरती का निधन, कल हथनौरा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

भोपाल: पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल की माताजी श्रीमती रामरती पटेल (88) का आज प्रातः निधन हो गया। वे अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. लाल सिंह पटेल की धर्मपत्नी थीं। निधन का समाचार मिलते ही स्वजन, मित्र व राजनीतिक सहयोगी बड़ी संख्या में उनके भोपाल स्थित निवास ई-2/36 अरेरा कॉलोनी पहुंच रहे हैं।

पार्थिव शरीर आज दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद बकतरा ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार 2 सितंबर को प्रातः 10 बजे नर्मदा तट हथनौरा घाट पर होगा। श्रीमती रामरती के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अनेक नेताओं व शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Next Post

सुरक्षा, कनेक्टिविटी और सहयोग के अवसर विकास का मूल मंत्र: एससीओ में मोदी

Mon Sep 1 , 2025
तियांजिन/नयी दिल्ली 01 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बेठक में सदस्य देशों के बीच सुरक्षा , कनेक्टिविटी और परसपर सहयोग के अवसरों पर जोर देते हुए आतंकवाद का मिलकर मुकाबला करने , संयुक्त राष्ट्र में सुधारों और ग्लोबल साउथ की आवाज को मुखर करने […]

You May Like