जातिगत जनगणना का संघर्ष इतिहास के पन्नों पर लिखा जाएगा

सतना।नागौद विधानसभा क्षेत्र और सतना जिले में कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से संवाद किया. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अनिल चौधरी और प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक विनय सक्सेना बबिता साकेत ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा की. अनिल चौधरी ने कहा कि जातिगत जनगणना लागू कराने का श्रेय राहुल गांधी के संघर्ष को जाता है. उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना सामाजिक और आर्थिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक पहल है, जिससे आरक्षण नीतियों, निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण और क्षेत्रीय विकास जैसे कार्यक्रमों में सुधार होंगे. जातिगत जनगणना से जातियों की आर्थिक स्थिति, शिक्षा स्तर और रोजगार पर गहन विश्लेषण होगा, जिससे सरकार कल्याणकारी योजनाएं बना सकेगी. कार्यक्रम में कांग्रेस नेता दिलीप मिश्रा, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, रश्मि सिंह पटेल, मकसूद अहमद सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन रमाकांत मिश्रा ने किया. अनिल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की यह लड़ाई इतिहास में दर्ज होगी.

Next Post

राजा को रंक बनाने की ताकत रखती है जनता

Mon Jun 16 , 2025
पचमढीसत्ता की कुर्सी जनता की चौकी है. मंत्री पद मिलने के बाद घमण्ड न करें. जनता राजा को रंक और रंक को राजा बनाने की ताकत रखती है. उक्त बात केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा का प्रशिक्षण शिविर समापन समारोह के अवसर पर कही. उन्होंने कहा कि […]

You May Like