सतना:अमरपाटन थाना क्षेत्र में बीती रात शादी समारोह में शामिल होने के गए परिवार के सूने मकान में चोरों ने धावा बोल लाखो का समान व नगदी पार कर दी।मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने घर के मैन गेट का ताला तोड़ अंदर घुस कर अलमारी के लाकर को तोड़ उसमे रखे सोना,चाँदी,एक लाख पचास हजार नगद व नए कपड़े लेकर फरार हो गए.पीड़ित के मुताबिक घटना दोपहर की बताई जा रही हैं ।
जब परिवार शादी में गया हुआ था और कमलेश गुप्ता शादी के केटरिंग का खाना बनाने गया था। पीड़ित की माने तो करीबन 5 लाख के सोना चाँदी चोर चोरी कर ले गए , घटना के बाद सूचना पर डायल 112 व पुलिस पहुँची मौके पर , पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अज्ञात चोरो की तलाश में जुटी.
