बैंककर्मी ने मुनाफे का लालच देकर लगाई 90 लाख की चपत

जबलपुर: बैंक कर्मचारी ने मुनाफे का लालच देकर 90 लाख रूपए की चपत लगा दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक भूपिन्दर सिंह आहूजा पिता स्व. मनोहर सिंह आहूजा 46 वर्ष निवासी प्रेम नगर, गुप्तेश्वर वार्ड, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे दश्मेश इन्टर प्राईजेज घमापुर एयरटेल पेमेन्ट बैंक का डिस्ट्रीब्यूटर हैं, उसका खाता कटंगा एक्सिस बैंक में है।

एक्सिस बैंक में अंकित कुमार पटेल पिता बृजलाल पटेल निवासी गुप्ता स्वीट्स के पीछे, पटेल किराना के पास, थाना गढा जबलपुर ए.आर.ओ की पोस्ट पर काम करता था अंकित पटेल ने बताया कि मैं गोल्ड लोन व के.सी.सी. ऋण का कार्य देखता है। जो ग्राहक ऋण नहीं चुकाते हैं उसके लिए मुझे रुपयों की आवश्यकता होती है आप मुझे ग्राहकों के केसीसी व गोल्ड लोन चुकाने के लिए रुपये (फंडिंग) दे दिया करो मैं सप्ताह भर में क्लियर करके आपको रुपये लौटा दिया करूँगा साथ ही कुछ कमीशन लाभ दूँगा।

पिछले 06-08 महीने से अंकित पटेल उससे राशि प्राप्त कर उसके एवज में उसे कमीशन के रूप में पैसे वापस करता था। शुरु में 01 महीने करीब जो भी राशि मैं देता था उसको कमीशन लाभ सहित अंकित पटेल वापस कर देता था, इस प्रकार अंकित पटेल ने छल पूर्वक धोखाधड़ी करते हुए के.सी.सी. व गोल्ड लोन मे फंडिंग के नाम पर अलग-अलग दिनांक में केसीसी व गोल्ड लोन मे फंडिंग के नाम पर 70, 00, 000 लाख रूपए ले लिए, इसके बाद फरार हो गया।

Next Post

भिण्ड से लुटेरे को गिरफ्तार कर शहर लाई पुलिस

Mon May 19 , 2025
जबलपुर:संजीवनी नगर थाना अंतर्गत धनवंतरी नगर में 19 अप्रैल को मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं पर झपट्टा मार कर लूट करने वाले एक आरोपी को भिंड से गिरफ्तार कर शहर लेकर आ गई है।पुलिस के मुताबिक श्रीमती रूचि पटैल पति नीलेश कुमार साहू 39 वर्ष निवासी द्वारका परिसर धनवंतरी नगर […]

You May Like