सिंगरौली: जिला मुख्यालय स्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के केंद्रीय कार्यालय डीडीआरसी भवन में आज वार्षिक आम सभा वर्ष 2026 का आयोजन संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा आईएएस उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में रेडक्रॉस उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, चेयरमैन एसडी सिंह, वाइस चेयरमैन गोविंद प्रसाद पाण्डेय, सचिव डॉ. ओपी राय, कोषाध्यक्ष ओपीएन सिन्हा तथा रेडक्रॉस राज्य शाखा भोपाल के प्रबंध समिति सदस्य मान सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
चेयरमैन ने प्रस्तुत की जनसेवा ब्लड सेंटर एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र गतिविधियों की जानकारी देते हुये अवगत कराया। रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के चेयरमैन एसडी सिंह ने वार्षिक आम सभा में उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस ब्लड सेंटर द्वारा स्थापना से अब तक कुल 44,561 यूनिट रक्त संग्रहण एवं 42,271 यूनिट रक्त वितरण किया जा चुका है। वहीं मुख्य अतिथि सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा आईएएस ने अपने उद्बोधन में कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली जिले में उत्कृष्ट एवं मानवीय कार्य कर रही है।
उन्होंने विशेष रूप ब्लड सेंटर, बालिका खुला आश्रय गृह एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उक्त कार्यक्रम में रेडक्रॉस प्रबंध समिति सदस्य संजय प्रताप सिंह, डॉ. आरडी द्विवेदी, डॉ. एनके जैन, जीपी सिंह, भूपेंद्र गर्ग, डॉ. आरडी पाण्डेय, सुरेश गिरी, सत्य प्रकाश सिंह, सोमदेव सिंह ब्रह्म सहित अन्य मौजूद रहे।
