जबलपुर :गोहलपुर थाना अंतर्गत सारा सिटी अमखेरा में चोरों ने दो घरों के ताले तोडक़र जेवरात, नगदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक सोमवार को श्रीमति निलोफर खान 45 वर्ष निवासी सारा सिटी अमखेरा रोड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति गुलाम मुस्तफा पेंटिंग का काम करता है ससुराल में शादी होने पर वे गई थी। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोडक़र सोने चंादी के जेवरात चुराकर ले गए। उसके घर के सामने रहने वाले मोहसिन के घर का ताला टूटा हुआ था जिसके घर से आलमारी से नगदी 50 हजार रूपये चोरी हो गये हैं।
दुकान से चने की बोरियां गायब
विजय नगर थाने में सोमवार को पियूष उर्फ राजा जैन 38 वर्ष निवासी रवि किरण सोसायटी विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी कृषि उपज मंडी में गल्ले की दुकान का निर्माण कार्य चल रहा है दुकान का अनाज बोरियों में भरकर दुकान के बाहर मैदान में रखा है अनाज की बोरी पीली तिरपाल से ढक दिया था। चोर द्वारा दुकान से चने की 2 बोरी कीमती लगभग 7 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है।
