घर में घुसकर युवक को मारा चाकू

जबलपुर:बरेला थाना अंतर्गत कटियाघाट में बदमाशों ने घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया।पुलिस के मुताबिक सोमवार को श्रीमति जीरा बाई भूमिया 40 वर्ष निवासी कटियाघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात घर के सभी लोग खाना खाकर घर में सो रहे थे.

वह पति राजकुमार भूमिया के साथ घर के अंागन में बात कर रही थी तभी मोहल्ले के साहिल चौधरी, शिवा भूमिया, बंटी एवं छोटू आकर उसके पति के साथ विवाद करते हुये बोले कि अभी तक क्यों नहीं सोया है, तीनों उसके पति से शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगे, पति ने रूपये देने से मना किया तो साहिल चौधरी ने चाकू से हमलाकर उसके पति की दोनों जांघों में चोटें पहॅुचा दीं, शिवा, बंटी एवं छोटू ने पति के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचा दी।

Next Post

जुआ फड़ पर रेड, चार गिरफ्तार

Tue Apr 21 , 2026
जबलपुर: पनागर पुलिस ने परियट कलारी के पीछे डेयरी में सजे जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मारते हुए चार जुआरियों को दबोचा। टीआई विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि परियट कलारी के पीछे अवस्थी डेयरी के पास ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल […]

You May Like