जबलपुर: पनागर पुलिस ने परियट कलारी के पीछे डेयरी में सजे जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मारते हुए चार जुआरियों को दबोचा। टीआई विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि परियट कलारी के पीछे अवस्थी डेयरी के पास ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे.
राहुल उर्फ रोशन सोनी 40 वर्ष निवासी पन्नी मोहल्ला अधारताल, केशव उर्फ लकी बर्मन 19 वर्ष महाराजपुर, दानबहादुर उर्फ छोटा कुशवाहा 34 वर्ष निवासी करोंदा नाला अधारताल, गोविन्द प्रसाद बर्मन 60 वर्ष निवासी कंदराखेड़ा पनागर को दबोचा गया । जुआडिय़ों के पास व फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं 7 हजार रूपये जप्त किए गए।
