रीवा में चोरी और लूट का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की कार, बाइक सहित लूटा गया मोबाइल बरामद

रीवा,  रीवा शहर की समान थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी और लूट का खुलासा किया है।

पुलिस नें 2 शातिर चोरों के साथ साथ 2 मोबाइल स्नेचरों को भी गिरफतार किया।

 

आरोपियों के कब्जे से पुलिस नें चोरी की कार व बाइक सहित गैस सिलेण्डर के साथ लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया ।

फिलहाल पकडे गए सभी आरेापियों कों चोरी और लूट के मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

 

दरअसल यह कार्यवाही आज शहर की समान थाना पुलिस नें की है।

थाना प्रभारी आशीष मिश्रा नें जानकारी देते हुये बताया कि 17 18 जुलाई की दरमियानी रात फूलमती माता मंदिर के समीप संचालित टाइल्स की दुकान का ताला तोडकर अज्ञात चोरों ने वैगनार कार सहित पल्सर बाइक और गैस सिलेण्डर पार कर दिया था।

 

उक्त धटना की शिकायत मिलने के बाद चोरों की पता तलाश करते हुये दो संदेहियों को पकडा गया, जिन्होंने पूंछताछ में चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक चोरी के मामले में पकडे गए आरोपियों की पहचान निखिल जयसवाल और विशाल जयसवाल के रूप में की गई है, जिनके कब्जे से चोरी की कार बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया गया।

 

इधर पुलिस नें मोबाइल लूट के मामले में भी दो बदमाशो को गिरफतार किया।

बताया गया कि रतहरा से सिरमौर चौराहा की ओर मोबाइल से बात करते हुये जा रहे व्यक्ति सें स्कूटी सवार बदमाशो ने मोबाइल छीन लिया था।

मामले में अमहिया निवासी खुर्सीद अंसारी व निराला नगर निवासी दिलीप कुशवाहा को भी गिरफतार किया गया है जिनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया।

Next Post

रीवा शहर में "सीरियल स्नेचर" नें फैलाई दहशत : 2 घंटे में 3 चेन स्नेचिंग, बुजुर्ग और महिला सहित रिटायर्ड पुलिस को बनाया निशाना

Mon Jul 20 , 2026
रीवा,  रीवा में एक बार फिर बाइकर्स गैंग नें दस्तक देते हुये सिलसिलेवार चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैला दी है। सीरियल स्नेचर नें महज 2 घंटे के भीतर शहर के तीन अलग अलग थाना क्षेत्रो में चेन स्नेचिंग की 3 वारदातों को अंजाम दिया है।   […]

You May Like