
रीवा, रीवा में एक बार फिर बाइकर्स गैंग नें दस्तक देते हुये सिलसिलेवार चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैला दी है।
सीरियल स्नेचर नें महज 2 घंटे के भीतर शहर के तीन अलग अलग थाना क्षेत्रो में चेन स्नेचिंग की 3 वारदातों को अंजाम दिया है।
शहर के भीतर चंद घंटों में हुई चेन स्नेचिंग की वारदातों से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया, पुलिस नें शहर से निकलने वाले सभी प्रमुख मार्गो में नाकेबंदी भी की लेकिन बदमाशो का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
बताया जा रहा है कि धटना में बदमाशो ने एक राह चलते बुजुर्ग व्यक्ति सहित स्कूटी सवार महिला के साथ साथ पुलिस के ही एक रिटायर्ड एएसआई को अपना निशाना बनाया
हांलाकि एएसआई की सतर्कता के चलते बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और वह बाल बाल बच गए है।
दरअसल शहर में चेन स्नेचिंग की वारदाते रविवार की दोपहर होना बताई गई है।
पहली घटना रविवार की सुबह तकरीबन 11 बजे शहर के समान थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड में हुई जहां पैदल जा रहे बुजुर्ग को बदमाशो ने निशाना बनाते हुये गले से सोने की चेन तोड़ ली।
इससे पहले की पीडित बुजुर्ग कुछ समझ पाता, तब तक बदमाश मौके से रफूचक्कर हो गए।
इसी तरह दूसरी घटना शहर के ही विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र शिवनगर के समीप हुई।
जनकारी के मुताबिक पुलिस विभाग से ही रिटायर्ड एएसआई देवेन्द्र द्विवेदी बाइक से जा रहे थे तभी बदमाशो ने झपटटा मारकर उनके गले से सोने की चेन को तोडने का प्रयास किया।
घटना के दौरान एक्स पुलिसकर्मी नें हाथ मारा तो चेन टूटकर उन्हीं के जनेउ में फंस गई और बदमाशो के मंसूबों में पानी फिर गया।
उक्त दो धटनाओं के बाद तीसरी धटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कमिश्नर बंगले के सामने हुई, जहां स्कूटी सवार महिला के गले से बदमाशो ने झपटटा मारकर सोने की चेन तोड ली और मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि उक्त तीनों घटनाएं शहरी थानों में महज 2 घंटे के भीतर हुई है। सबसे खास बात यह है कि चेन स्नेचिंग की वारदातों को बदमाशो ने पूरी तरह से बेखौफ होकर दिन दहाडे अंजाम दिया है।
फिलहाल पीडितों ने संबंधित थानों में शिकायत दर्ज करा दी है, जिसके बाद से पुलिस लगातार बदमाशो की पता तलाश करने में जुटी हुई है।
पुलिस नें आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया है और बदमाशो का सुराग जुटाने शहर के मुख्य मार्गो में लगे सीसीटीबी फुटेज खंगाले जा रहे है।
