इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज का आईपीओ 26 जून को खुलेगा

अहमदाबाद, 23 जून (वार्ता) इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 26 जून को खुलेगा।

कंपनी की ओर से सोमवार को यहां जारी बयान के अनुसार इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज लिमिटेड ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 105 रुपये से 111 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है, जिसकी फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी का यह आईपीओ गुरुवार, 26 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और सोमवार, 30 जून को बंद होगा। निवेशक कम से कम 135 इक्विटी शेयर्स के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 135 शेयर्स के गुणकों में बोली बढ़ा सकते हैं।

आईपीओ में 160 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल है, जिसमें ओम प्रकाश अग्रवाल (एचयूएफ) द्वारा 15,40,960 इक्विटी शेयर्स और संजय अग्रवाल (एचयूएफ) द्वारा 20,62,643 इक्विटी शेयर्स बेचे जाएंगे। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि में से 65 करोड़ रुपये कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करेगी। 34.12 करोड़ रुपये कंपनी के कुछ बकाया कर्जों को पूरी तरह या आंशिक रूप से चुकाने/प्री-पेमेंट के लिए इस्तेमाल होंगे। 14 करोड़ रुपये हरियाणा के सोनीपत जिले के बरवासनी में इन-हाउस ड्राई फ्लोएबल (डीएफ) प्लांट लगाने के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए इस्तेमाल होंगे। बाकी राशि जनरल कॉर्पोरेट पर्पज के लिए है।

इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज ने 1993 में अपनी शुरुआत की और मुख्य रूप से तीन बिजनेस वर्टिकलों- क्रॉप प्रोटेक्शन, प्लांट न्यूट्रिएंट्स और बायोलॉजिकल्स के तहत काम करती है। ये रिटेल और इंस्टीट्यूशनल ग्राहकों को फसल की पैदावार बढ़ाने पर फोकस्ड प्रोडक्ट्स प्रदान करती है। कंपनी भारत में क्रॉप प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स, प्लांट न्यूट्रिएंट्स और बायोलॉजिकल्स के मैन्युफैक्चरिंग के बिजनेस में लगी है। यह भारत में पाइराजोसल्फ्यूरॉन एथिल टेक्निकल के पहले कुछ स्वदेशी निर्माताओं में से एक है, जिसकी न्यूनतम शुद्धता 97 प्रतिशत है। कंपनी ने 2018 में इसका उत्पादन शुरू किया था। इसे ‘टू स्टार एक्सपोर्ट हाउस’ के रूप में मान्यता मिली है और यह क्रॉप प्रोटेक्शन, प्लांट न्यूट्रिएंट्स और बायोलॉजिकल्स प्रोडक्ट्स का तेजी से बढ़ता हुआ निर्यातक है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को 34 से ज्यादा देशों में निर्यात करती है। (सोर्स: सीएआरईईडीजीई रिपोर्ट) कंपनी सभी प्रकार की उपलब्ध फॉर्मूलेशन्स जैसे वाटर डिस्पर्सिबल ग्रैन्यूल्स (डब्ल्यूडीजी), सस्पेंशन कॉन्सेंट्रेट (एससी), कैप्सूल सस्पेंशन (सीएस), अल्ट्रा-लो वॉल्यूम (यूएलवी), इमल्शन इन वाटर (ईडब्ल्यू), सॉल्यूबल ग्रैन्यूल (एसजी), फ्लोएबल सस्पेंशन (एफएस) आदि में प्रोडक्ट्स बनाती और बेचती है। ये प्रोडक्ट्स पाउडर, ग्रैन्यूल्स और लिक्विड फॉर्म में हो सकते हैं और अनाज, दालें, तिलहन, रेशे वाली फसलें, बागान, फल और सब्जियों सहित विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए उपयुक्त हैं।

Next Post

आरईसी लिमिटेड ने ‘हेल्थकेयर को सहायता प्रदान करने में उत्कृष्टता’ के लिए एसोचैम सीएसआर और सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2024 जीता

Mon Jun 23 , 2025
हैदराबाद: आरईसी लिमिटेड, भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सीपीएसयू और अग्रणी एनबीएफसी, को ‘हेल्थकेयर को सहायता प्रदान करने में उत्कृष्टता’ की श्रेणी में एसोचैम सीएसआर और सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार हैदराबाद में आयोजित एसोचैम सीएसआर और सस्टेनेबिलिटी कॉन्फ्रेंस और अवार्ड्स के […]

You May Like