जहां नहीं पहुंच रहा पानी वहां टैंकरों से पहुंचाओ 

रीवा।गर्मी के महीने में शहर में पेजलय आपूर्ति को लेकर महापौर अजय मिश्र बाबा ने अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें आयुक्त भी मौजूद रहे. महापौर ने कहा कि जिन वार्डो में पानी नही पहुंच रहा है वहा टैंकर से सप्लाई कराई जाय और अवैध नल कनेक्शन पर कार्यवाही की जाय.

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शहर में पेयजल की समस्या हेतु पार्षदों से समन्वय बनाकर नगरवासियों को पेयजल उपलब्ध कराया जाय. सीवर लाइन के कारण पानी की पाइपलाइन छतिग्रस्त या चोक हो गई है, उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये. विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जलप्रदाय से संबंधित शिकायतों की जानकारी लेते हुये संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण कराये जाने के निर्देश दिए. बैठक में जलप्रदाय के सहायक यंत्री द्वारा कनेक्शन की जानकारी देते हुये कहा कि वर्तमान में क्षमता से अधिक नल कनेक्शन के कारण कुछ वार्डो में पानी के फ्लो में कमी आई है, जिस कारण से पानी उपलब्ध कराने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है. महापौर द्वारा शहर में निर्माणाधीन ओवरहेड टंकियो को दिसम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप से चालू किये जाने के निर्देश दिए गये जिससे शहर के नागरिकों को मीठा जल उपलब्ध हो सके. ग्रीष्मकाल में पेयजल की समस्या से निपटने के लिये तैयारी दुरूस्त की जाय साथ ही जिन वार्डो में किन्ही कारणों से मीठा जल नही पहुंचता वहां टैंकर द्वारा पानी पहुंचाया जाय. शहर में पानी के अवैध नल कनेक्शनों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए. राहगीरों को प्रमुख स्थलों, प्रमुख चैराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं नगर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त किये जाने के निर्देश दिए गये. बैठक में जल कार्य विभाग प्रभारी सदस्य नीतू अशोक पटेल, वित्त विभाग प्रभारी सदस्य रवि तिवारी, सहायक यंत्री एसएन द्विवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविन्द्र चतुुर्वेदी, मुरारी कुमार, सहायक फायर आफीसर दीपक तोमर, सीएमआर के प्रोजेक्ट हेड अरविन्द्र चैकसे एवं पीएचई के अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

जनसुनवाई में ग्रामीण का आरोप अधिकारियों ने उससे मांगी रिश्वत 

Tue Apr 15 , 2025
भोपाल। मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई के दौरान ग्राम बरखेड़ी अब्दुल्ला निवासी शिवाजी लाल ने अपनी आप बीती अधिकारियों को सुनाई. शिवाजीलाल ने कई अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस मौके पर बताया कि उनकी भूमि पर हुए कब्जे को मुक्त कराने के संबंध में रिश्वत […]

You May Like