कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो ट्रैवलर कराड़िया के पास अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरे नाले में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के घाट बिरोली गांव और आसपास के इलाकों के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। वाहन में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। घायलों को कोटा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
Next Post
राखड़ की धूल से बेहाल ग्रामीण
Sat Oct 17 , 2026
सिंगरौली । जनपद पंचायत बैढ़न क्षेत्र के रजमिलान-नौढ़िया, चांचर मार्ग पर राखड़ का परिवहन स्थानीय रहवासियों और राहगीरों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। आरोप है कि इस मार्ग पर चौबीसों घंटे राखड़ लदे भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की स्थिति बिगड़ रही है। उड़ती धूल के गुबार […]

You May Like
-
3 months ago
जैन मंदिर में चोरी करने वाला पुजारी ही निकला
-
11 months ago
तेज रफ्तार बस पलटी, 14 से अधिक घायल