पंचांग 21 अप्रैल 2026:-
रा.मि. 01 संवत् 2083 वैशाख शुक्ल चतुर्थी भौमवासरे दिन 8/13, रोहिणी नक्षत्रे प्रात: 5/57 तदुपरि मृगशिरा नक्षत्रे रातअंत 4/18, शोभन योगे दिन 4/32, विष्टि करणे सू.उ. 5/38, सू.अ. 6/22, चन्द्रचार वृषभ शाम 5/8 से मिथुन, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.
—————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 21 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में अनावश्यक वाद विवाद होगा. मन में तनाव रह सकता है. व्यर्थ चिन्ताओं से कार्य में व्यवधान आयेगा. व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी. आकस्मिक क्रोध की स्थिति बन सकती है. शुभ समाचार प्राप्त होने का योग है. वर्ष के अन्त में नये स़्त्रोतों मेंवृद्धि होगी. रूके कार्यो में गति आयेगी. धार्मिक कार्यो में व्यय होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आय के नवीन स्त्रातों में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का अधिकारी के सहयोग से लाभ होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को अनावश्यक विवादहो सकता है. सिंह राशि के व्यक्तियों के रूके कार्यो में गति आयेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शुभ समाचार मिलेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ का वाद विवाद से मुक्ति मिलेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भागदौड़ अधिक होगी. अत्याधिक क्रोध की स्थिति न आने दें.
—————————————————–
आज का भविष्य- मंगलवार 21 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान भाग्यवान एवं दृढ़ निश्चयी होगा, निडर स्वाभाव का, शिक्षा में अग्रणी होगा, माता पिता के प्रति लगाव रहेगा, इसका भाग्योदय जन्मस्थान के पास होता है, अच्छे व्यापार के अवसर भी सामने आयेंगे.
—————————————————–
मेष- कार्यस्थल परसबकी जिम्मेदारी तय करें, कार्यो में वाछित सफलता मिलेगी, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, स्त्री पक्ष की चिन्ता रहेगी.
वृषभ- न्यायालयीन कार्यो में सफलता मिलेगी, दिनचर्या नियमित रहेगी, कार्यो में सफलता मिलेगी, मनोरंजन में खर्च होगा.
मिथुन- मित्रों की मदद से बिखरे कार्य समेटने में मदद मिलेगी, सामाजिक मामले में पक्ष मजबूत होगा. अनावश्यक विवादों को टालें.
कर्क- कुटुम्बीयजनों से विवाद होगा, आर्थिक कार्यो में प्रगति होगी, किसी की जमानत देना कष्टप्रद हो सकता है, परिश्रम अधिक होगा.
सिंह- जोखिम से बचें, प्रयास सार्थक होगा, विवादों को न बढ़ायें, कार्यो में सफलता मिलेगी, मान सम्मान तथा प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
कन्या- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, मानसिक प्रसन्नता होगी, मांागलिक कार्यो में सफलता मिलेगी, सत्कर्म में खर्च होगा.
तुला- कानूनी मामलों में सावधानी से निर्णय लें, आत्म विश्वास बढ़ेगा, पुराने कार्य बनेंगे, पुरूषार्थ बना रहेगा,मानसिक संतोष रहेगा.
वृश्चिक- समय पर कार्य पूरा करने में परेशानी होगी, विरोधियों की चालों को समझनेका प्रयास करें,उत्पन्न समस्याओं का समाधान होगा, जवृश्चिक जायजाद के कार्य बनेंगे.
धनु- सहूलियत के हिसाब से कार्ययोजना में बदलाव कर लेंगे, अधिकारी आपकी बात से सहमत होंगे, पद का लाभ मिलेगा.
मकर- सामाजिक कार्यो में उपस्थिति नया रंग भर देगी, धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी, राजनैतिक कार्यो में अनुकूलता रहेगी, उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा.
कुम्भ- कामकाज में सुधार के लिये दिनरात एक कर देंगे, जरूरी काम के लिये सिफारिश करना पड़सकती है, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा, विवादों को न बढ़ायें.
मीन- भावनात्मक संबंधों मेंमधुरता बढ़ेगी, स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पायेंगे, कुटुम्बियों के सहयोग से कार्यारंभ होगा, सक्रिय राजनीति में स्थान बढ़ेगा.
—————————————————–
व्यापार भविष्य-
वैशाख शुक्ल चतुर्थी को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से लालमिर्च, केशर, रूई, तांबा, में नरमी होगी, बाद में तेजी होगी, जूट पाट, बारदाना, उड़द, मूग, मोठ के भाव में मंदी होगी, भाग्यांक 2356 है.
—————————————————–
