अयोध्या: रामलला के ललाट पर हुआ भगवान सूर्य का तिलक ट्रायल

अयोध्या, 5 अप्रैल (वार्ता) श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के जन्मोत्सव पर भगवान सूर्य का तिलक का ट्रायल आज किया गया।

सूत्रों के अनुसार रामनवमी के पूर्व भगवान रामलला के ललाट पर भगवान सूर्य ने तिलक किया। तिलक का ट्रायल ठीक बारह बजे किया गया। सूर्य तिलक का ट्रायल करीब आठ मिनट तक हुआ।

आईआईटी रुड़की, आईआईटी चेन्नई के एक्सपर्ट मौजूद रहे। कल अर्थात् 6 अप्रैल को ठीक 12 बजे सूर्यवंशी भगवान रामलला के ललाट पर भगवान सूर्य तिलक करेंगे। आज इसका ट्रायल लिया गया।

Next Post

गेहूं की नरवाई जलाई तो सरपंच ने करा दी तीन पर FIR 

Sat Apr 5 , 2025
बनखेड़ी। ग्राम खरसली में पंचायत सरपंच ने तीन लोगों पर नरवाई जलाने पर एफआईआर दर्ज कराई है। यह जिले का पहला मामला होगा जिसमें नरवाई में आग लगाने पर किसी सरपंच ने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई हो। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सरपंच गजेंद्र सिंह पटेल अपने गांव […]

You May Like