टीकरी धाम में हुआ राम-जानकी का विवाह, मसूरी से निकली भव्य बारात

भिण्ड: टीकरी धाम में वह दिव्य दृश्य देखने को मिला, जिसे देखकर पूरा क्षेत्र भाव-विभोर हो उठा। मसूरी रामसेतु धाम से श्रीराम की विशाल बारात 1008 कमल दास महाराज के सानिध्य में निकाली गई। रास्ते भर करीब 27 स्थानों पर बारात का स्वागत किया गया । कहीं गाजर का हलवा, कहीं चाट, कहीं टिक्कियां, तो कहीं दूध-रबड़ी, चाय-बड़े और अन्य प्रसाद के भंडारे सहित लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया ।

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित कई राज्यों से भक्तों की उपस्थित ने माहौल को महाकुंभ जैसा भव्य बना दिया। भारी भीड़ के बीच शांत, अनुशासित वातावरण में भक्तजन गुरुदेव से आशीर्वाद ग्रहण करते रहे। बारात में कई प्रतिष्ठित संत-महात्मा, जिनमें भुवनेश्वर महाराज सहित अनेक बड़े संत शामिल हुए। घोड़ों की टापों, ढोल-नगाड़ों, शहनाइयों और भक्तों के जय श्रीराम के नाद ने पूरे मार्ग को उत्सव में बदल दिया। टीकरी धाम में विवाह मण्डप को पारंपरिक बिहारी शैली में सजाया गया। कमल दास महाराज ने बारात की अगवानी की। इसके बाद जयमाल, वरमाला, मंगल-विदि, सबकुछ उसी पावन विधि-विधान से हुआ। बरौना ब्रिज से लेकर धाम तक पूरा क्षेत्र भक्ति, संगीत और उल्लास से गूंज उठा।

Next Post

नेपाल में जेन-जी का फिर विरोध प्रदर्शन, PM कार्की के चीफ सेक्रेटरी पर भाई-भतीजावाद का आरोप, पारदर्शिता की मांग, इस्तीफे की मांग तेज

Wed Nov 26 , 2025
नई दिल्ली, 26 नवंबर, 2025: नेपाल में एक बार फिर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, जहाँ जेन-जी (Generation Z) कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। विरोध का कारण प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के चीफ पर्सनल सेक्रेटरी आदर्श श्रेष्ठ हैं, जिन पर अपने परिवार के सदस्यों को सेक्रेटेरिएट में अवैध रूप से […]

You May Like