स्वास्थ्य पहल: सोहागपुर CHC में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित, 14 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भोपाल रैफर

सोहागपुर। सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को निशुल्क नेत्र शिविर किया गया। जिसमें 30 से अधिक मरीजों की जांच की गई। तथा कुछ मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया है। सोहागपुर बीएमओ डाॅ. रेखासिंह गौर व नेत्र सहायक एके शाक्य ने बताया कि नर्मदापुरम् जिला अंधत्व निवारण समिति द्वारा चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भोपाल के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया। निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति शाक्य एवं डॉ. जानवी आर्य ने पंजीकृत 32 मरीजों की नेत्र जांच की। जांच दौरान 14 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है, जिन्हें बस से चिरायु अस्पताल भोपाल ले जाया जाएगा। वहां उनका निशुल्क ऑपरेशन कर मरीजों को पुनः सुरक्षित रूप से सोहागपुर पहुंचाया जाएगा। शिविर अंतर्गत ऑपरेशन, दवाईयां एवं चश्मों की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर के सफल आयोजन में नेत्र चिकित्सा सहायक एके शाक्य एवं ललित विश्वकर्मा का सहयोग रहा।

 

Next Post

अधिवक्ता को झूठे केस में फंसाने का आरोप, जिला अधिवक्ता संघ ने निष्पक्ष जांच के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन

Wed Jun 24 , 2026
नर्मदापुरम। जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दो लड़कियों के प्रेम प्रसंग के मामले में अधिवक्ता संजीव बग्गन को जबरन झूठे केस में फंसाने और बदनाम करने के आरोप में निष्पक्ष जांच की मांग की है। संघ सचिव मनोज जराठे ने बताया […]

You May Like