
शाजापुर, कलेक्टर डॉ.परिक्षित संजयराव झाड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर आरसी बारोड के निर्देशन में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए आबकारी वृत शाजापुर क्रमांक 01 के अन्तर्गत अकोदिया पर आबकारी बल तथा अकोदिया थाना बल के साथ संयुक्त दबिश के दौरान 900 किग्रा लाहन तथा 38 केन बीयर विदेशी मदिरा जप्त की गई, जिसका अनुमानित मूल्य राशि 140320 रूपये हैं. इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा के तहत 06 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए कार्यवाही आगे भी सतत जारी रहेगी.
