भोपाल: तीन दिन तक सड़कों पर कचरे के अंबार के बाद आखिरकार सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन वापस ले लिया।
सरकार ने 25-दिवसीय कर्मचारियों को नियमितीकरण की प्रक्रिया में शामिल करने और वेतन बढ़ाकर 18 से 20 हजार रुपये करने का भरोसा दिया है। वहीं 29-दिवसीय और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी
स्थायी करने की प्रक्रिया एक महीने में शुरू करने की बात कही गई है।
हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन भी एक्शन में दिखा। कलेक्टर, महापौर और नगर निगम कमिश्नर ने 10 नंबर मार्केट में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान शुरू किया। चौंक बाजार और न्यू मार्केट समेत कई इलाकों का भी निरीक्षण किया गया।
बता दें कि तीन दिन की हड़ताल में करीब 2,550 टन कचरा जमा हो गया था।
अब सवाल है—क्या शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटेगी और क्या कर्मचारियों से किए वादे एक महीने में पूरे होंगे?
