पानी की समस्या से परेशान व्यक्ति चढ़ा पानी की टंकी पर, तीन घंटे बाद उतारा गया


तेंदूखेड़ा/दमोह: तेंदूखेड़ा नगर में पेयजल संकट और नगर परिषद की अव्यवस्थाओं से परेशान एक व्यक्ति सोमवार को पानी की टंकी पर चढ़ गया. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया.सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा व्यक्ति को समझाने का प्रयास शुरू किया.
बताया जा रहा है कि नगर में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है.कई वार्डों में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.इसके अलावा नगर परिषद में स्थायी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) का अभाव और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की बदहाली को लेकर लोगों में नाराजगी व्याप्त है.
करीब तीन घंटे तक चले समझाइश और आश्वासन के बाद संबंधित व्यक्ति टंकी से नीचे उतरने को तैयार हुआ. अधिकारियों ने उसकी समस्याएं सुनकर उचित कार्रवाई और संबंधित मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया.घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई थी.नगरवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे.
नगर में स्थाई सीसीएम नहीं है, वर्तमान में दमोह के सीएमओ को तेंदूखेड़ा का अतिरिक्त प्रभार दिया है. न वह तेंदूखेड़ा आते है न लोगो के फोन उठाते है.वार्ड नो के लोगो ने आरोप लगाया है कि पांच दिन से पानी नहीं मिला है.आसपास कोई जल स्रोत भी नहीं है,जिससे पानी की पूर्ति कर सके.टंकी पर चढ़े व्यक्ति का नाम रंजीत रजक है. उनका आरोप है कि बीते पांच दिन से पयेजल योजना मे पानी नहीं आ रहा. शिकायत करते है परन्तु कोई सुनता नहीं है.दिन भर शासकीय कार्यलय मे सेवा देने के बाद ज़ब रात में घर आते है.तो परिवार के सदस्य पानी न होने से विवाद करते है.कोई दूसरा उपाय नहीं था, इसलिए टंकी पर चढ़ गया था.

टंकी पर चढ़े व्यक्ति ने कूदकर आत्म हत्या की धमकी दी. बड़ी सख्या में वार्डवासी भी मोके पर पहुंच गये. तेंदूखेड़ा के पूर्व एसडीओपीडी एस ठाकुर, तेंदूखेड़ा टीआई आरआर बागरी, नायब तहसीलदार चंदशेखर शिल्पी के साथ नर्मदा लाइन के कर्मचारी और उपयंत्री जल प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफ़ी आश्वासन दिया, किन्तु टंकी पर चढ़ा व्यक्ति नहीं उतरा उसके बाद रात्रि ग्यारह बजे तेंदूखेड़ा एसडीएम स्वयं पहुंचे उन्होंने आश्वासन दिया, उसके बाद व्यक्ति नीचे उतरा.

सूत्रों की माने तो टंकी पर चढ़ा व्यक्ति पानी से परेशान था. इसलिए उसने शराब पी ली थी जैसे ही नशा उतरा वह उतर आया तेंदूखेड़ा एसडीएम सीजी गोस्वासी का कहना है पानी की परेशानी के कारण व्यक्ति टंकी पड़ चढ़ गया था.समझाईस दी मोके पर मौजूद लोगो ने बात की व्यक्ति ग्यारह बजे उतर आया था.लोगो से विशेष अनुरोध है पानी की कुछ दिन और समस्या है. इसलिए पानी का सद उपयोग करे. व्यर्थ पानी न बहाये नगर परिषद के कर्मचारियों को भी निर्देश दिये है. जिन जगहों पर पानी सप्लाई से नहीं जा पा रहा वहा व्यवस्था करे.

Next Post

1 जुलाई से महंगा हुआ पासपोर्ट बनवाना: केंद्र सरकार ने सामान्य और तत्काल श्रेणियों में शुल्क बढ़ोत्तरी का आधिकारिक नोटिफिकेशन किया जारी

Fri Jun 26 , 2026
नई दिल्ली | भारत सरकार ने पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया के नियमों में बदलाव करते हुए शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी। अब 36 पेज के सामान्य पासपोर्ट के लिए 1,500 रुपये के स्थान […]

You May Like