महापौर ने की सीवर लाइन कार्य की समीक्षा

सतना:नगर निगम कार्यालय स्थित महापौर कक्ष में बुधवार को महापौर योगेश ताम्रकार की अध्यक्षता में सीवर लाइन कार्य की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीवर लाइन कार्य की वर्तमान प्रगति, तकनीकी विषयों, कार्य में आ रही चुनौतियों एवं आवश्यकताओं पर संबंधित अधिकारियों एवं संविदाकारों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कार्यपालन यंत्री के.पी. गुप्ता, उपयंत्री हेम सिंह अजनार एवं रविराज सिंह सहित संबंधित संविदाकार उपस्थित रहे।महापौर ने सीवर लाइन कार्य को गुणवत्तापूर्ण, व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य की नियमित मॉनिटरिंग, तकनीकी समस्याओं का त्वरित निराकरण तथा अधिकारियों एवं संविदाकारों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

Next Post

ओणम के त्योहार से पहले केरल रेलवे हाई अलर्ट पर

Thu Aug 20 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 20 अगस्त (वार्ता) केरल रेलवे पुलिस ने ओणम त्योहार से पहले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर के रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी है और कड़ी निगरानी एवं जांच की योजना बनाई है। “सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित सफर” पहल के तहत रेलवे पुलिस 17 […]

You May Like