घुघरा फाल में बहे जूनियर डॉक्टर की तलाश में चल रहा रेस्क्यू, फिलहाल सुराग नहीं

जबलपुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज का एक जूनियर डॉक्टर घूघरा फाल में शुक्रवार को नहाते समय डूब गया था जिसकी तलाश में शनिवार को फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। गोताखोरों की टीम तलाश में लगी हुई है लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा है
जानकारी के मुताबिक
डॉक्टर निखिल सिंह डांगी मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर (पैथोलाजी) द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह मूलतः छतरपुर का रहने वाला है।मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर अपने साथियों के साथ शुक्रवार को होली मनाने के बाद दोपहर में घूघरा फाल घूमने गए थे। जहां छात्र नहा रहे थे, तभी नहाते नहाते निखिल गहरे पानी में चला गया।नदी के तेज प्रवाह में बहने लगा।

यह देखते ही साथी छात्रों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कोई उसे तक नहीं पहुंच पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से छात्र को ढूंढने का प्रयास किया। होमगार्ड की टीम ने भी शाम तक रेस्क्यू चलाया, अंधेरा होने पर रेस्क्यू रोक दिया गया तब तक छात्र नहीं मिला था।‌ शनिवार को सुबह होमगार्ड की टीम फिर से रेस्क्यू शुरू किया।‌ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है

Next Post

अमृतसर में ठाकुर द्वारा मंदिर में हुआ विस्फोट, कोई हताहत नहीं

Sat Mar 15 , 2025
अमृतसर, 15 मार्च (वार्ता) पंजाब में अमृतसर के खंडवाला इलाके में शुक्रवार देर रात ‘ठाकुर द्वारा मंदिर’ पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा विस्फोट करने से इलाके में दहशत फैल गयी। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत भुल्लर ने शनिवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने ठाकुरद्वारा […]

You May Like