माधव लॉ कॉलेज में चला फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम

ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय, ग्वालियर द्वारा 7 दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हाइब्रिड मोड पर आयोजन किया गया। जिसकी थीम थी हाउ टू राइट ए रिसर्च पेपर जिससे 40 से अधिक शिक्षक एवं शोधार्थी लाभान्वित हुए। इस फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ नंदन वेलनकर सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर,प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर ने बताया कि शोध समस्या का चयन किस प्रकार किया जाता है। डॉ ज्ञानेंद्र सिंह एसोसिएट डायरेक्टर रिसर्च, स्कूल ऑफ़ फार्मेसी, विक्रांत यूनिवर्सिटी ने बताया कि साहित्य का पुनर्विवान किस प्रकार किया जाता है एवं किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए, साहित्य का पूर्वावलोकन करने पर ही हमें उपलब्ध साहित्य में की कमी के बारे में जानकारी मिलती है जो कि हमारे शोध का विषय बनती है। डॉ पंकज कुमार मिश्रा प्रोफेसर, एमिटी स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने शोध परिकल्पना के बारे में बताया। डॉ राखी सिंह चौहान प्रोफेसर एंड प्रिंसिपल, प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ने रिसर्च डिजाइन के विभिन्न प्रकार बताते हुए सही रिसर्च डिजाइन का चयन किस प्रकार किया जाए बताया ‌। डॉ शोभा भारद्वाज डीन इंचार्ज, स्कूल ऑफ़ लॉ, आईटीएम यूनिवर्सिटी ने डाटा कलेक्शन और उसके विश्लेषण के बारे में बताया, डॉ नीति पांडे प्राचार्य, माधव विधि महाविद्यालय ने रिसर्च की सीमाएं क्या है व रिसर्च पेपर की संपूर्ण रूपरेखा के बारे में बताया , डॉ ममता मिश्रा एसोसिएट प्रोफेसर, माधव विधि महाविद्यालय ने रिसर्च की नैतिकता के बारे में अवगत कराया।

Next Post

बंगाल में सीआईडी ने फर्जी हस्ताक्षर मामले में पूछताछ के लिए अभिषेक को समन भेजा

Sat May 30 , 2026
कोलकाता, 30 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की टीम ने तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी को नोटिस भेजकर राज्य विधानसभा में जमा किए गए एक पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर की चल रही जांच के सिलसिले में सोमवार को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। […]

You May Like